स्पेन के प्रधानमंत्री ने पत्नी के खिलाफ जांच शुरू होने के बाद सार्वजनिक काम रोका
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने उनकी पत्नी बेगोना गोमेज़ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने और उनके खिलाफ जांच शुरू होने के बाद अपना सार्वजनिक काम रोक दिया है। बकौल सांचेज़, वह विचार करेंगे कि उन्हें प्रधानमंत्री के पद पर बने रहना चाहिए या नहीं। गोमेज़ पर आरोप है कि उन्होंने व्यापारिक सौदों में अपने पद का फायदा उठाया है।