स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांशेज़ हुए कोविड-19 पॉज़िटिव, जी20 सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल
स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांशेज़ ने 'X' पर बताया है कि गुरुवार को वह कोविड-19 पॉज़िटिव पाए गए जिसके चलते दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने 'X' पर लिखा, "जी20 सम्मेलन में उनके देश का प्रतिनिधित्व स्पेन के उप-राष्ट्रपति, विदेश मामलों व आर्थिक मामलों के मंत्री करेंगे।" उन्होंने लिखा, "मैं फिलहाल ठीक हूं।"