स्पेन ने पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में मलेशिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया
ओडिशा (भारत) में खेले जा रहे पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में रविवार को मलेशिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर स्पेन क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गया है। इससे पहले मलेशिया और स्पेन की टीमों ने निर्धारित समय पूरा होने तक 2-2 गोल किए थे। क्वॉर्टर फाइनल में 24 जनवरी को स्पेन का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।