स्पेन ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर पहली बार जीता फीफा महिला विश्व कप का खिताब
स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया में फीफा महिला विश्व कप-2023 के फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही स्पेन ने पहली बार फीफा महिला विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में एकमात्र गोल ओल्गा कार्मोना ने किया। स्पेन और इंग्लैंड दोनों फीफा महिला विश्व कप के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंचे थे।