स्पेस रॉक से टकराने के बाद दुनिया के सबसे शक्तिशाली टेलीस्कोप को हुए नुकसान की फोटो जारी
दुनिया के सबसे शक्तिशाली स्पेस टेलीस्कोप 'जेम्स वेब टेलीस्कोप' से एक स्पेस रॉक से टकराने के बाद पहुंचे नुकसान की तस्वीर जारी की गई है। तस्वीर में ऑब्ज़र्वेट्री के मेन मिरर सी3 के एक हेक्सागोनल सेगमेंट को पहुंचा नुकसान दिख रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है, "हालांकि...टेलीस्कोप के एरिया का केवल एक छोटा सा हिस्सा प्रभावित हुआ था।"