स्पेस से देखे गए पेंगुइन के मल से पेंगुइन की एक नई कॉलोनी का चला पता
वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट मैपिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अंटार्कटिका में एक नई एम्परर पेंगुइन कॉलोनी का पता लगाया है। वैज्ञानिकों ने पेंगुइन की इस कॉलोनी का पता उनके मल के अवशेष से लगाया जो अंतरिक्ष से भूरे रंग में बर्फ और चट्टानों पर स्पष्ट दिख रहा है। वरलगर पॉइंट वेस्ट अंटार्कटिका स्थित इस नई कॉलोनी में 500 पेंगुइन हैं।