स्पेस स्टेशन में खोने के 8 महीने बाद मिले 2 टमाटरों की तस्वीर सामने आई
नासा ने दो टमाटरों की तस्वीर शेयर की है जो इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में खोने के 8 महीने बाद मिले हैं। ये टमाटर अंतरिक्षयात्री फ्रैंक रुबियो से खो गए थे। नासा ने कहा, "लाल फल एक प्लास्टिक बैग में सूखा हुआ और सिकुड़ा हुआ मिला जिसका रंग कुछ बदला हुआ था लेकिन उसमें कोई...फंगल ग्रोथ नहीं दिख रही थी।"