स्पेसX के रॉकेट लॉन्च के बाद यूएस के आकाश में दिखी 'स्पेस जेलीफिश' परिघटना; तस्वीर वायरल
स्पेसX फाल्कन 9 रॉकेट लॉन्च के बाद फ्लोरिडा (अमेरिका) में आकाश में दिखी 'स्पेस जेलीफिश' परिघटना की तस्वीरें और वीडियो लोगों ने शेयर किए हैं। स्पेसX ने 53 इंटरनेट सैटेलाइट स्टारलिंक लॉन्च किए हैं। जब कोई रॉकेट सुबह या शाम के समय लॉन्च होता है तो रॉकेट प्लम गैसों में सूर्य की रोशनी पड़ने के कारण यह परिघटना होती है।