स्पेसX ने तीसरी बार लॉन्च किया दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली रॉकेट 'स्टारशिप'
स्पेसX ने दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली रॉकेट 'स्टारशिप' को गुरुवार को तीसरी बार लॉन्च किया। स्पेसX ने इसे बोका चिका (अमेरिका) से लॉन्च किया। 'स्टारशिप' को इंसानों व कार्गो को चंद्रमा और मंगल पर भेजने के मकसद से डिज़ाइन किया गया है। अप्रैल और नवंबर 2023 में 'स्टारशिप' लॉन्च होने के बाद क्रैश हो गया था।