स्पेसX ने दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट स्टारशिप किया लॉन्च, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद फटा बूस्टर
स्पेसX ने शनिवार को दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली स्टारशिप लॉन्च किया। बोका चिका (अमेरिका) में स्टारबेस साइट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इस रॉकेट के सुपर हेवी बूस्टर में विस्फोट हो गया। इससे पहले अप्रैल 2023 में अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के दौरान लॉन्च के चार मिनट बाद रॉकेट में विस्फोट हो गया था।