स्पेसX ने सीईओ मस्क के खिलाफ पत्र लिखने वाले कम-से-कम 5 कर्मचारियों को निकाला: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेसX ने कंपनी के सीईओ एलन मस्क के व्यवहार की अलोचना करने वाले पत्र में शामिल होने पर कम-से-कम 5 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कर्मचारियों ने मस्क के बर्ताव को 'शर्मिंदगी भरा' बताया था। स्पेसX की अध्यक्ष ग्वेने शॉटवेल ने कहा कि कर्मचारियों ने 'अन्य कर्मचारियों पर भी हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया'।