स्पैनिश यूनिवर्सिटी के छात्रों ने छात्राओं पर किए अभद्र कमेंट; पीएम बोले- बहुत हुई मर्दानगी
स्पेन की यूनिवर्सिटी के एक छात्रावास में छात्रों ने साथ वाले ब्लॉक में रहने वाली छात्राओं पर अश्लील कमेंट किए और इसका वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांशेज़ ने कहा कि 'नफरत पैदा करने और महिलाओं पर हमले' को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "बहुत हो गई मर्दानगी।"