स्मृति ईरानी ने अमेठी में अपने नए घर में किया 'गृह प्रवेश'
केंद्रीय मंत्री व अमेठी (उत्तर प्रदेश) से सांसद स्मृति ईरानी व उनके पति ज़ुबिन ईरानी ने गुरुवार को अमेठी में अपने नए घर में 'गृह प्रवेश' किया। पति के साथ 'गृह प्रवेश' का अनुष्ठान करतीं ईरानी का वीडियो सामने आया है। स्मृति ईरानी ने 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था।