स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को अमेठी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने के दौरान स्मृति के साथ एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे और स्मृति ने नामांकन दाखिल करने से पहले अमेठी में रोड शो किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में ईरानी ने अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था।