स्मृति ईरानी ने पिता के साथ पीएम मोदी से मिलने की तस्वीर शेयर की, लिखा- पीटीएम चल रही है
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पिता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की तस्वीर शेयर की है। स्मृति ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जब बॉस से पिता मिले और आप बस दुआ कर रहे हों कि दोनों आपकी शिकायत न करें। पीटीएम चल रही है।🤪" उन्होंने पिता से मुलाकात के लिए समय निकालने को लेकर पीएम का आभार जताया।