स्मृति ईरानी ने रेलवे स्टेशनों के नाम मंदिरों के नाम पर रखने के लिए गृह मंत्री को लिखा पत्र
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के रेलवे स्टेशनों के नाम देवी मंदिरों और स्थानीय महापुरुषों के नाम पर रखने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने मिश्रौली स्टेशन का नाम कालिकन धाम और वारिसगंज स्टेशन को शहीद भाले सुलतानी के नाम पर करने की मांग की है।