स्मृति की बेटी द्वारा गोवा में चलाए जा रहे रेस्टोरेंट को अवैध बार लाइसेंस को लेकर मिला नोटिस
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी ज़ोइश द्वारा चलाए जा रहे एक रेस्टोरेंट को कथित अवैध बार लाइसेंस रखने को लेकर गोवा के एक्साइज़ कमिश्नर ने नोटिस भेजा है। कारण बताओ नोटिस में लिखा है, "लाइसेंसधारक की 17/05/2021 को मौत हो जाने के बावजूद पिछले महीने लाइसेंस का रिन्यू किया गया।" कोर्ट में मामले की सुनवाई 29 जुलाई को होगी।