स्मोक अलार्म बजने के बाद माले जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट की कोयंबटूर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

बेंगलुरु से माले (मालदीव) जा रही गो फर्स्ट की एक फ्लाइट की शुक्रवार को कोयंबटूर (तमिलनाडु) में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट के टेक-ऑफ के एक घंटे बाद ही कथित तौर पर इंजन के अत्यधिक गर्म होने से स्मोक अलार्म बजने लगा जिसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। फ्लाइट में 92 यात्री सवार थे।

Load More