स्लैक के सह-संस्थापक स्टीवर्ट बटरफील्ड की लापता हुई 16 वर्षीय बेटी मिली, घर से भाग गई थी
पुलिस ने बताया है कि सैन फ्रांसिस्को से स्लैक टेक्नोलॉजीज़ के सह-संस्थापक व कनाडाई उद्यमी स्टीवर्ट बटरफील्ड की लापता हुई 16 वर्षीय बेटी मिंट बटरफील्ड को 27 अप्रैल को बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, मिंट 21 अप्रैल को घर से भाग गई थी और वह सुरक्षित है। पुलिस ने मिंट के दोस्त क्रिस्टोफर 'कियो' डिज़ेफालो को गिरफ्तार किया है।