स्लोवाकिया के आसमान में नज़र आया विशाल स्प्राइट, तस्वीर आई सामने
स्लोवाकिया के आसमान में हाल ही में एक विशाल स्प्राइट नज़र आया और एस्ट्रोफोटोग्राफर स्टेनीस्लाव कानीयेंस्की ने इसकी तस्वीर कैद की। spaceweather.com ने इसे लेकर लिखा, "चंद सेकेंड के लिए ऐसा लगा कि...यह एक बड़ी जेलीफिश है।" स्प्राइट एक इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज है जो तूफान के दौरान कई बार एक क्यूमलोनिंबस बादल के शीर्ष से ऊपर की तरफ उत्सर्जित होता है।