स्लोवाकिया के पीएम को गोली मारने वाले शख्स के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप तय
स्लोवाकिया की पुलिस ने देश के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर गोली चलाने वाले 71 वर्षीय शख्स के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का आरोप तय किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स प्रधानमंत्री फिको की नीतियों से असहमत था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। गौरतलब है कि गोली लगने से घायल हुए फिको की हालत अब भी गंभीर है।