स्वघोषित चाणक्य अमित शाह हाथ में कटोरा लेकर सीटों की बख्शीश ढूंढ रहे हैं: जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए X पर लिखा है, "स्वघोषित चाणक्य...अपने ही बिछाए जाल में बुरी तरह फंस चुके हैं।" उन्होंने लिखा, "जनता को...बेवकूफ बनाने वाले और...पूंजीपतियों को आंख दिखाने वाले शाहों के शाह...आज हाथ में कटोरा लिए सीटों की बख्शीश ढूंढते हुए कई दरवाज़े...खटखटा रहे हैं।"