स्वतंत्रता के लिए जनमत-संग्रह नहीं करा सकेगा स्कॉटलैंड, यूके के सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
यूके के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया कि स्कॉटलैंड के पास ब्रिटिश सरकार की मंज़ूरी के बिना स्वतंत्रता को लेकर जनमत-संग्रह कराने का अधिकार नहीं है। दरअसल, स्कॉटिश सरकार अक्टूबर, 2023 में जनमत-संग्रह कराना चाहती थी। स्कॉटलैंड में इस मुद्दे पर आखिरी बार 2014 में जनमत-संग्रह हुआ था लेकिन वोटर्स ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।