स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की लाइटिंग से जगमगाया बुर्ज खलीफा, नहीं दिखाया गया था पाक का झंडा
15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुबई में बुर्ज खलीफा को तिरंगे के पैटर्न से जगमगाया गया। तिरंगे से जगमगाती दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं, 14 अगस्त को पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस के दिन बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तानी झंडा न दिखाए जाने पर पाकिस्तानियों ने नारेबाज़ी की थी।