स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने 'परिवारजनों' शब्द केजरीवाल के भाषण से कॉपी की: 'आप'
77वें स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेरे प्रिय परिवारजनों' बयान पर 'आप' प्रवक्ता घनेन्द्र भारद्वाज ने कहा है कि पीएम मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'परिवारजनों' शब्द की कॉपी की है। उन्होंने कहा, "केजरीवाल जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से दिल्ली के लोगों के लिए 'परिवारजन' शब्द का इस्तेमाल करते हैं।"