स्वतंत्रता सेनानी को 40 साल करना पड़ा पेंशन का इंतज़ार, केंद्र पर लगा ₹20,000 का जुर्माना
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक स्वतंत्रता सेनानी को 40 साल तक पेंशन का इंतज़ार कराए जाने पर नाराज़गी जताते हुए केंद्र सरकार पर ₹20,000 का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को 12 हफ्तों के अंदर 96-वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तम लाल सिंह को 1980 से स्वतंत्रता सैनिक सम्मान पेंशन 6% वार्षिक ब्याज के साथ जारी करने का भी आदेश दिया।