'स्वदेस' का 'पल पल है भारी' गाना होटल के कमरे में 25 लोगों के सामने रिकॉर्ड किया था: मधुश्री
गायिका मधुुश्री भट्टाचार्या ने खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म 'स्वदेस' का गाना 'पल पल है भारी' होटल के एक कमरे में 20-25 लोगों के सामने गाया था। मधुश्री ने बताया कि संगीतकार एआर रहमान ने अचानक कॉल कर गाने की रिकॉर्डिंग करने को कहा था। बकौल मधुश्री, कमरे में अभिनेता शाहरुख खान व गीतकार जावेद अख्तर मौजूद थे।