'स्वदेस' वाला पल: यूपी में 70 वर्षीय महिला के घर बिजली कनेक्शन लगवाने पर आईपीएस अधिकारी
आईपीएस अधिकारी अनुकृति शर्मा ने बुलंदशहर (यूपी) में 70-वर्षीय महिला के घर में बिजली कनेक्शन लगवाने का वीडियो ट्वीट कर लिखा है, "मेरे जीवन का 'स्वदेस' वाला पल…नूरजहां चाची के घर में बिजली का कनेक्शन मिलना सचमुच उनके जीवन में रोशनी लाने जैसा है।" गौरतलब है, फिल्म 'स्वदेस' में शाहरुख खान के किरदार ने बिजली पहुंचाने में मदद की थी।