स्वरा की विदाई का वीडियो उनकी दोस्त ने किया शेयर, पिता बोले- खड़ूस पिता भी भावुक हो गया
ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर की विदाई का वीडियो उनकी एक दोस्त ने ट्वीट किया है जिसमें स्वरा और उनकी मां भावुक दिख रही हैं। उनकी दोस्त ने लिखा, "इशान भास्कर (भाई)...चश्मे में है और कठोर कमोडोर (पिता उदय भास्कर) वीडियो में नहीं आए।" इस पर उदय ने जवाब दिया, "यह वाकई 'खड़ूस' पिता को भी भावुक कर देने वाला पल है।"