स्वरा भास्कर और फहाद अहमद बने माता-पिता, ऐक्ट्रेस ने शेयर की बेटी की पहली झलक
अभिनेत्री स्वरा भास्कर और फहाद अहमद माता-पिता बन गए हैं। स्वरा ने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली झलक शेयर की और लिखा, "हमारी राबिया का जन्म 23 सितंबर को हुआ था, यह एक नई दुनिया है। प्रार्थना स्वीकार हुई, आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।" स्वरा ने 6 जून 2023 को गर्भवती होने की जानकारी दी थी।