'स्वर्ग' के समय राजेश खन्ना बुरे दौर से जूझ रहे थे, उनका मनोबल गिर गया था: को-ऐक्टर अरुण

फिल्म 'स्वर्ग' में निर्देशक का किरदार निभाने वाले अरुण बख्शी ने अभिनेता राजेश खन्ना को लेकर कहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह बुरे दौर से गुज़र रहे थे। उन्होंने कहा, "उनका (राजेश) मनोबल गिर गया था। वह बीते दिन के किसी सीन को दोबारा शूट करने लगते थे।" बकौल अरुण, राजेश सेट पर देर से आते थे।

Load More