स्वशासन, गरिमा और स्वतंत्रता का एक उल्लेखनीय स्वदेशी उत्पाद है संविधान: सीजेआई चंद्रचूड़
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि देश का संविधान स्वशासन, गरिमा और स्वतंत्रता का एक उल्लेखनीय स्वदेशी उत्पाद है। उन्होंने कहा, "संविधान ने न्यायपूर्ण और लोकतांत्रिक समाज बनाने की दिशा में काम किया है लेकिन अब भी काफी काम करना बाकी है। हमारे समाज में असमानता की गहरी जड़ें आज भी मौजूद हैं।"