स्वागत है, आइए और मेरे जूते गिनिए: 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले में सीबीआई जांच के दावे पर महुआ
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के उनके खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश के दावे पर कहा है, "जानकर खुशी हुई कि (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदीजी का लोकपाल अस्तित्व में है।" उन्होंने कहा, "पहले सीबीआई को ₹13,000 करोड़ के अदाणी कोल स्कैम में एफआईआर दर्ज करनी होगी...उसके बाद सीबीआई का स्वागत है...आइए मेरे जूते गिनिए।"