स्वाति के पुराने सहयोगी- मालीवाल के पास केजरीवाल के बड़े राज
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सोमवार को बदसलूकी हुई. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर मालीवाल के साथ बदसलूकी की. लगभग 9 सालों तक दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं स्वाति के साथ हुई अभद्रता की खबर सुनकर हर कोई दंग है.