स्वाति मालीवाल का सच: केजरीवाल के आवास के वीडियो पर 'आप'
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के अंदर के उस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल सुरक्षाकर्मियों से बहस करती दिख रही हैं। पार्टी ने X पर वीडियो शेयर कर लिखा, "स्वाति मालीवाल का सच।" मालीवाल का आरोप है कि वहां केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार ने उन्हें पीटा था।