स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर INDIA गठबंधन की प्रतिक्रिया मायावती को नहीं आई रास!
लखनऊ: बसपा की मुखिया और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल के मुद्दे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उनकी यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब लखनऊ में सपा नेता और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।