स्वाति मालीवाल पर पहली बार बोले सीएम अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह मामले में निष्पक्ष जांच चाहते हैं,कहा कि मामले में न्याय होना चाहिए।मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को जब वह केजरीवाल से मिलने मुख्यमंत्री आवास पर गई थी तो उनके निजी सहायक बिभव कुमार ने उनसे ‘मारपीट’ की थी।