स्वामित्व स्कीम के तहत 100% प्रॉपर्टी कार्ड सुनिश्चित करने वाला देश का पहला ज़िला बना श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने बताया है कि स्वामित्व स्कीम के अंतर्गत 100% प्रॉपर्टी कार्ड सुनिश्चित करने वाला श्रीनगर देश का पहला ज़िला बन गया है। बकौल कार्यालय, "आपकी ज़मीन, आपकी निगरानी कार्यक्रम के माध्यम से गांव में बैठा व्यक्ति भी अपनी ज़मीन के कागज़ात देख सकता है।"