स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल से जुड़े सवालों पर अखिलेश यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और सहयोगी पार्टी अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल से जुड़े सवालों पर पहली प्रतिक्रिया दी है। मौर्य के पार्टी महासचिव पद छोड़ने को लेकर अखिलेश ने कहा, "हम पार्टी में बातचीत कर समाधान निकाल लेंगे।" पल्लवी को लेकर उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि सहयोगी दल...'पीडीए' को मज़बूत करेंगे।"