'स्वास्थ्य का अधिकार' बिल के विरोध में राजस्थान के सरकारी डॉक्टर कल सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे
राजस्थान में सरकारी डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी मेंबर्स ने 'स्वास्थ्य का अधिकार' विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्राइवेट डॉक्टरों के समर्थन में बुधवार को सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है। हालांकि, इस दौरान आपातकालीन सेवा से जुड़े डॉक्टर मौजूद रहेंगे। इससे पहले सोमवार को 50,000 डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मी ने विधेयक के खिलाफ मार्च निकाला था।