स्वास्थ्य पर ध्यान ना देने के लिए पीएम मोदी ने मुझे कॉल पर डांट लगाई थी: स्ट्रोक आने के बाद मिथुन
अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती इस्कीमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य का ध्यान ना रखने को लेकर उन्हें कॉल पर डांट लगाई थी। उन्होंने आगे बताया, "मैं पूरी तरह से ठीक हूं, मुझे खाने की आदतों पर नियंत्रण रखना होगा।"