स्वास्थ्य सेवाओं से जीएसटी को वापस लें: केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखकर आईएमए
इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर स्वास्थ्य सेवाओं से जीएसटी को वापस लेने का अनुरोध किया है। आईएमए ने 47वीं जीएसटी परिषद की बैठक में कुछ स्वास्थ्य सुविधाओं पर 18 जुलाई से जीएसटी लगाने की सिफारिश का हवाला देते हुए कहा, "इस कदम से लोगों पर...स्वास्थ्य सेवा के मामले में अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।"