स्विगी के डिलीवरी बॉय को थप्पड़ मारता दिखा तमिलनाडु का ट्रैफिक पुलिसकर्मी, हुआ ट्रांसफर
कोयंबटूर (तमिलनाडु) में स्विगी के डिलीवरी बॉय को थप्पड़ मारते ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आने के बाद उसका ट्रांसफर किया गया है। 38-वर्षीय डिलीवरी बॉय ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मारने वाले एक स्कूल बस के ड्राइवर को रोका था जिससे ट्रैफिक जाम हो गया था। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल और बाइक की चाबी छीनी थी।