स्विगी ने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, सीईओ ने कहा- तहे दिल से माफी मांगता हूं
ऑनलाइन फूड डिलीवरी स्टार्टअप स्विगी ने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है। स्विगी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने कहा, "यह एक बहुत ही मुश्किल फैसला है...इससे गुज़रने के लिए मैं आप सभी से तहे दिल से माफी मांगता हूं।" स्विगी के प्रभावित कर्मचारियों को उनके कार्यकाल और ग्रेड के आधार पर 3-6 महीने का वेतन मिलेगा।