स्विगी व ज़ोमैटो का डिलीवरी बॉय बनकर बेंगलुरु में ड्रग्स की डिलीवरी करता पकड़ा गया शख्स
बेंगलुरु में स्विगी और ज़ोमैटो का डिलीवरी बॉय बनकर ड्रग्स की डिलीवरी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि ड्रग्स को खाना डिलीवर करने के लिए इस्तेमाल होने वाले बैग में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 3-किलो गांजा बरामद किया है।