स्विमसूट में मेरी फोटो देखे जाने पर इस्तीफे का बनाया गया दबाव: सेंट ज़ेवियर्स की पूर्व फैकल्टी
द वायर की रिपोर्ट के अनुसार, सेंट ज़ेवियर्स यूनिवर्सिटी (कोलकाता) की पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया है कि एक छात्र के पिता की शिकायत पर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने उसपर इस्तीफा देने का दबाव बनाया था। बकौल महिला, छात्र के पिता ने कहा था कि उसने अपने बेटे को इंस्टाग्राम पर स्विमसूट में प्रोफेसर की तस्वीरें देखते हुए पकड़ा था।