स्वियांतेक ने जीता चौथा फ्रेंच ओपन, ग्रैंड स्लैम फाइनल में 100% जीत का रिकॉर्ड बरकरार
विश्व की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियांतेक ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2024 के फाइनल में दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी जैस्मिन पाओलिनी को हराकर अपना चौथा फ्रेंच ओपन खिताब जीता। स्वियांतेक ने 6-2, 6-1 के स्कोर के साथ फाइनल जीता। इस जीत के साथ स्वियांतेक ने ग्रैंड स्लैम फाइनल में अपना 100% जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है।