स्विस नागरिक थी दिल्ली में मृत मिली महिला, हाथ-पैर बांधकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि तिलक नगर में एमसीडी स्कूल के पास जिस महिला का शव मिला था, वह स्विट्ज़रलैंड की नागरिक थी। बकौल पुलिस, गुरप्रीत नामक शख्स ने महिला के हाथ-पैर बांधकर उसकी हत्या की और एक पुरानी कार खरीदकर शव उसमें छिपा दिया था। दुर्गंध आने पर गुरप्रीत शव सड़क पर फेंककर भाग गया था।