स्विस बैंक को 2022 में ₹11,766 अरब के नुकसान का अनुमान, 116 साल के इतिहास में सर्वाधिक
स्विस नैशनल बैंक ने 2022 में 132 बिलियन फ्रैंक्स (₹11766 अरब) के वार्षिक नुकसान का अनुमान लगाया है जो बैंक के 116 साल के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा नुकसान है। यह 2015 के 23 बिलियन फ्रैंक्स के पिछले सर्वाधिक नुकसान के मुकाबले 5 गुना अधिक है। विदेशी मुद्राओं में गिरावट के कारण यह नुकसान हुआ है।