'स्वीटी' और 'बेबी' कहना हमेशा सेक्शुअल इरादा नहीं दर्शाता: ‘पॉश’ से जुड़े केस पर कलकत्ता एचसी
कलकत्ता हाईकोर्ट ने गवाहों के अभाव में एक महिला के उत्पीड़न से जुड़ी याचिका खारिज कर दी है। महिला ने अपने सीनियर पर 'स्वीटी' व 'बेबी' कहने का आरोप लगाया था जिसपर हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसे 'प्रचलित' शब्दों का इस्तेमाल हमेशा 'सेक्शुअल इरादा' नहीं दर्शाता। बकौल हाईकोर्ट, 'पॉश' ऐक्ट का दुरुपयोग महिलाओं के लिए बाधाएं पैदा कर सकता है।